Skip to content

Hatha Pradipika

Hatha Pradipika Ch. 2 [68-70]

अध्याय 2: प्राणायाम

अध्याय परिचय

भ्रामरी प्राणायाम विधि व लाभ

मूल श्लोक · 2.68

वेगाद् घोषं पूरकं भृङ्गनादम् भृङ्गीनादं रेचकं मन्दमन्दम् । योगीन्द्राणामेवमभ्यासयोगात् चित्ते जाता काचिदानन्दलीला ।। 68 ।।

भावार्थ

भ्रमर ( भवरें ) की तरह पूरी तेज गति से गुंजन ( आवाज ) करते हुए श्वास को अन्दर भरें । इसके बाद धीरे- धीरे भ्रमरी ( भंवरी ) की तरह गुंजन करते हुए श्वास को बाहर निकालना भ्रामरी प्राणायाम कहलाता है । इस प्रकार का अभ्यास करने से श्रेष्ठ योगियों के चित्त में एक विशेष प्रकार का आनन्द प्रदान करवाने वाली लीला का अनुभव होता है ।

विशेष

इस श्लोक में भ्रमर शब्द भंवरे के लिए व भ्रमरी शब्द भंवरी के लिए प्रयोग किया गया है ।

मूर्च्छा प्राणायाम विधि व लाभ

मूल श्लोक · 2.69

पूरकान्ते गाढतरं बद्धवा जालन्धरं शनै: । रेचयेन्मूर्च्छनाख्येयं मनोमूर्च्छा सुखप्रदा ।। 69 ।।

भावार्थ

श्वास को अन्दर भरने के बाद मजबूती के साथ जालन्धर बन्ध लगाना चाहिए । इसके बाद धीरे- धीरे श्वास को बाहर निकालने को मूर्च्छा प्राणायाम कहते हैं । मन की यह मनोमूर्च्छा साधक को सुख की अनुभूति करवाने वाली होती है ।

प्लाविनी प्राणायाम विधि व लाभ

मूल श्लोक · 2.70

अन्त:प्रवर्तितोदारमारुतापूरितोदर: । पयस्यगाधेऽपि सुखात् प्लवते पद्मपत्रवत् ।। 70 ।।

भावार्थ

जो साधक पेट के अन्दर ज्यादा से ज्यादा प्राणवायु को भर लेना प्लाविनी प्राणायाम कहलाता है । इसके अभ्यास से साधक गहरे जल ( पानी ) में भी सुखपूर्वक कमल के पत्ते की तरह तैरता रहता है ।

विशेष

प्लाविनी प्राणायाम का लाभ भी परीक्षा की दृष्टि से आवश्यक है । इसके लिए पूछा जाता है कि ऐसा कौन सा प्राणायाम है जिसको करने से साधक गहरे पानी में भी कमल के पत्ते के समान तैरता रहता है ?

या ऐसा कौन सा प्राणायाम है जिसको करने से साधक जल में नहीं डूबता ?

इसका उत्तर प्लाविनी प्राणायाम ही है ।

प्लाविनी प्राणायाम हठप्रदीपिका में वर्णित सभी प्राणायामों ( कुम्भकों ) में अन्तिम कहा गया है । इसी के साथ कुम्भकों का वर्णन समाप्त हुआ ।

Reader discussion

Comments (5)

These comments have been preserved from the original Dr. Somveer Yoga website.

  1. Lata Sudhir Baisane

    धन्यवाद।

  2. Neelam

    Thank you sir

  3. आलोक कुमार पटवा

    ॐ गुरुदेव*

    आपका हृदय से आभार।

  4. Nisha bhardwaj

    Thanku sir????????

  5. Priyanka Mudgal

    Thanku so much sir