योगाभ्यासी · शिक्षक · लेखक
डॉ० सोमवीर आर्य
Practitioner · Teacher · Writer
ऋषियों की पुरातन व सनातन ज्ञान परम्परा को सरल भाषा में प्रस्तुत करने वाले योगाचार्य, प्रवक्ता और लेखक।
01
परिचय
योग साधना और शिक्षा
ऋषियों की पुरातन व सनातन ज्ञान परम्परा को सरल भाषा में प्रस्तुत करने वाले डॉ० सोमवीर आर्य चौदह (14) वर्षों से योग क्षेत्र में सक्रिय रूप से जुड़ें हुए हैं और पिछले दस (10) वर्षों से योग में ज्ञिज्ञासु भाव के साथ शोधपरक कार्य कर रहें हैं।
डॉक्टर आर्य एक योगाभ्यासी, प्रवक्ता व लेखक हैं। इन्होंने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार से योग में आचार्य और गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय, हरिद्वार से योग में डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त की है।
02
अध्यापन एवं अनुभव
योग ग्रंथों का अध्यापन
डॉ० सोमवीर आयुष मंत्रालय के YCB में Lead Examiner के साथ-साथ Yoga Head के पद पर कार्य कर चुकें हैं।
इससे पहले डॉक्टर आर्य लगातार दो वर्षों तक यूजीसी के Higher Educational Channel (डी०डी० व्यास चैनल) पर योग विषय के लगभग सभी ग्रन्थों को Live Stream के माध्यम से पढ़ाते हुए यूजीसी के पहले योग विशेषज्ञ के रूप में काम कर चुकें हैं।
03
लेखन
प्रकाशित पुस्तकें
अभी तक इनकी छः पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं:
- योगदर्शन
- योगियों का जीवन परिचय
- हठप्रदीपिका
- महर्षि वासिष्ठ का योग दृष्टिकोण
- योगसार
- घेरंड संहिता
04
भारतीय संस्कृति का वैश्विक प्रसार
भारत से विश्व तक
अटलांटा · अमेरिका
भारतीय संस्कृति एवं योग शिक्षक
डॉ० सोमवीर आर्य विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत भारतीय वाणिज्यिक दूतावास अटलांटा, अमेरिका में भी भारतीय संस्कृति व योग शिक्षक के रूप में दो वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
सूरीनाम · दक्षिणी अमेरिका
भारतीय संस्कृति के निदेशक
वर्तमान में डॉक्टर आर्य विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र सूरीनाम, दक्षिणी अमेरिका में भारतीय संस्कृति के निदेशक (Director of Indian Culture) के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
05
In Media · समाचार पत्रों में
मीडिया में डॉ० सोमवीर आर्य
योग, अध्यापन, कार्यशालाओं और भारतीय संस्कृति से सम्बन्धित डॉ० सोमवीर आर्य के विचारों एवं कार्यक्रमों की समाचार पत्रों में प्रकाशित झलकियाँ।
समाचार पत्रों की सभी कतरनें देखें In Media →ऑनलाइन अध्यापन
योग ग्रंथों को वीडियो में समझें
डॉ० सोमवीर अपने YouTube चैनल के माध्यम से यौगिक ग्रंथों के अध्यापन का कार्य कर रहें हैं।
YouTube चैनल देखेंसम्पर्क
डॉ० सोमवीर आर्य से जुड़ें
Questions about books, teaching or yoga programmes?





